सोशल मीडिया पर एक महिला का घर के बाहर की खिड़की को साफ करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। महिला का घर चौथी मंजिल पर है। हालांकि, वीडियो करीब 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। दीपावली के पर्व को बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने साफ-सफाई शुरू कर दी है। इनमें घरों की सफाई, दरवाजे-खिड़की, पंखे और पुरानों सामानों को एक बार फिर से झाड़-पोंछकर नया सा करने के अलावा, कुछ लोग रंग-रोगन भी कराते हैं। उत्सव के तहत यह रस्म भी हर साल भारतीय परिवारों में आम है। हालांकि, कुछ लोग इसमें काफी आगे भी निकल जाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने अपार्टमेंट की खिड़की की सफाई कर रही है। यह आपको सामान्य लग सकता है, मगर है बेहद खतरनाक स्टंट। ऐसा इसलिए, क्योंकि घर चौथी मंजिल पर है और महिला बाहर लटकते हुए खिड़कियों की सफाई कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

Scroll to load tweet…

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपलोड किए गई क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने घर की खिड़की से बाहर निकल रही है। वह कांच के पैनल को कपड़े से पोंछती दिखाई दे रही है। हैरत की बात यह है कि वह बिना किसी सहारे के खिड़की के पैनल के किनारे पर खड़ी है। क्लिप को ट्विटर पर करीब 15 लाख बार देखा जा चुका है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, ये स्टंट विशेषज्ञों द्वारा किए जाते हैं, कृपया इसे घर पर न करें। 

महिला को खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेना चाहिए 
वीडियो कुछ के लिए काफी मनोरंजक था। एक यूजर ने लिखा, ईमानदारी से कहूं तो मेरे दिल की धड़कन रुक गई। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या मालिक खुद ऐसा कर रहा है या उन्होंने गरीबों की मदद के लिए कुछ प्रॉक्सी विंडो की सफाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए कहा है। तीसरे यूजर ने मजाक-मस्ती के मूड में लिखा, इस महिला को खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेना चाहिए। वैसे आपको बता दें कि यह वीडियो अभी का नहीं है। यह वीडियो इस साल फरवरी में पहली बार वायरल हुआ था। दावा किया जाता है कि यह उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की एक सोसायटी का है। सोसायटी के लोगों ने महिला को सफाई करते हुए देखा तो उन्होंने उसका दरवाजा खटखटाया और उसे जान जोखिम में नहीं डालने की सलाह दी। 

खबरें और भी हैं..

Deepawali 2022: क्या होता है ग्रीन पटाखा, जानिए पारंपरिक पटाखों से कितना कम होता है इनका प्रदूषण स्तर

अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश