दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग जिसकी कीमत इतनी अधिक है कि इस दाम में एक एयरबस विमान आ सकता है। यह पेंटिंग पिछले  महीने तक दुबई के दिवंगत सुल्तान के याट पर देखी गई थी। 

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग कौन सी है और उसकी कीमत कितनी है। दरअसल, अब तक के रिकॉड पर गौर करें तो सल्वातोर मुंडी सबसे महंगी पेंटिंग है। वहीं, दूसरे नंबर पर जो पेंटिंग है वह पिकासो की पेंटिंग है और इसका नाम हे विमन ऑफ एल्जियर्स। यह पेंटिंग जब वर्ष 2015 के मई महीने में बिकी, तब इसकी कीमत थी 17 करोड़ 94 लाख रुपए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि सल्वातोर मुंडी नाम की सबसे महंगी पेंटिंग एक बार खो गई थी। 500 साल बाद इसे फ्रांस के शाही परिवार को अधिकार में दिया गया था। अमरीका में लियोनार्दो दा विंची की बनाई हुई ईसा मसीह की सदियों पुरानी यह पेंटिंग अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग है और इसकी कीमत है करीब 45 करोड़ डॉलर यानी लगभग तीन हजार करोड़ रुपए। जब इस पेंटिंग की नीलामी हुई थी तो यह महज 19 मिनट तक चली और इसी में इसकी खरीदारी हुई। 

दुबई के दिवंगत सुल्तान के याट पर लगी थी यह पेंटिंग 
इस पेंटिंग की कीमत इसे खरीदने वाले ने फोन पर लगाई थी। बाद में पता चला कि यह पेंटिंग दुबई के दिवंगत सुल्तान शेख मुहम्मद बिन जायद ने खरीदी थी और यह उनके दुनिया के सबसे महंगे याट में से एक पर लगी थी। सुल्तान का निधन गत 13 मई को हुआ था। इस पेंटिंग को 1950 में करीब चार हजार रुपए में बेचा गया। मगर 2022 आते-आते इस पेंटिंग की कीमत बढ़कर करीब तीन हजार करोड़ रुपए हो गई। 

जितनी बार नीलामी हुई, उतनी बार इस पेंटिंग के दाम बढ़ते गए 
वर्ष 1950 के बाद वर्ष 2005 में इसे दस हजार डॉलर में नीलाम किया गया, जबकि 2022 में एक रूसी अरबपति ने सल्वातोर मुंडी की यह पेंटिंग 12 करोड़ 75 लाख डॉलर में खरीदी थी। इसके बाद इस पेंटिंग को क्रिस्टी नाम की संस्था ने कुछ महीने के भीतर ही करीब तीन हजार करोड़ रुपए में नीलाम किया था। इस पेंटिंग के इतने महंगी कीमत पर बिकने से कई रिकॉर्ड टूटे हैं। यह कीमत इतनी अधिक थी इससे एक एयरबस ए-380 को खरीदा जा सकता था। 

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

लड़की बनने के लिए हर रकम अदा करने को तैयार था, सेक्स चेंज कराकर जब घर पहुंचा, तो गांव वाले कपड़े उतारने लगे