एक्स फैक्टर सिंगर टॉम मान और उनकी मंगेतर डेनियल की बीते 18 जून को शादी होने वाली थी। मगर उसी दिन डेनियल की मौत हो गई। दुख की बात यह है कि दोनों को 8 महीने का बच्चा है। डेनियल की मौत और अब आगे बच्चे की परवरिश को देखते हुए टॉम बुरी तरह टूट चुके हैं। 

नई दिल्ली। परेशानी कब किसे आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। वैसे ही जैसे एक्स फैक्टर सिंगर टॉम मान इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। टॉम की मंगेतर डेनियल की हाल ही में मौत हो गई है। वे दोनों बीते 18 जून को शादी करने वाले थे, मगर इससे पहले ही यह बुरी खबर आ गई। इस दुखद घटना ने टॉम को बुरी तरह तोड़ कर रख दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टॉम ने अभी तक यह नहीं बताया है कि डेनियल की अचानक मौत कैसे हुई। मगर उन्होंने इस डेनियल के जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखकर अपना दुख बयां किया है। सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट में टॉम ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा वे अब अपने प्यार डैनी के लिए यह सब लिख रहे हैं। वह मेरी सबसे अच्छी थी। मेरा बहुत कुछ थी या कहें सब कुछ थी। 18 जून को सुबह जब हमारी शादी थी, तभी उसका निधन हो गया। यह हमारी और उसकी जिंदगी का सबसे खुशी का दिन होना चाहिए था। 

View post on Instagram

पोस्ट के साथ मंगेतर और बच्चे की फोटो भी शेयर की 
टॉम ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं आज भी डैनी से सबसे अधिक प्यार करता हूं और आगे भी हमेशा करता रहूंगा। टॉम ने इस पोस्ट के साथ डैनी और बच्चे बॉवी की फोटो भी शेयर की है। टॉम के अनुसार, डैनी की मौत पर मैं इतना रोया हूं कि समुद्र भी भर जाए। हम अपना दुख नहीं बांट सकते। पहला डांस भी नहीं कर पाए। टॉम के मुताबिक, मैं जानता हूं तुम बेहद अच्छी थी। तुम मेरी दुनिया हो। 

'बच्चे की परवरिश जैसी तुम चाहती थी वैसी ही करूंगा'
बता दें कि टॉम और डैनी के आठ महीने का बच्चा बॉवी है। टॉम के अनुसार, तुम्हारी मौत ने मुझे बुरी तरह तोड़ कर रख दिया है। मैं नहीं जानता कि यहां से कैसे निकलूं। मगर मैं यह जानता हूं कि बेटे के लिए मुझे यह हिम्मत जुटानी ही होगी। मैं तुम्हारे जैसा अभिभावक तो नहीं बन सकता, मगर मैं तुम्हें भरोसा दिलाता हूं कि बॉवी की परवरिश के लिए जैसा तुम चाहती थी, मैं वह सब करूंगा। 

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

बच्चों के कहने पर हर साल एक बच्चा पैदा करती है यह मां, 37 की उम्र में बनने जा रही 13वें बच्चे की मम्मी