कोरोना की दहशत पूरी दुनिया में फैली हुई है। रोज कई लोग इस वायरस का शिकार हो रहे है और कइयों की मौत भी हो रही है। अब सुनने में आ रहा है कि 'भाबीजी घर पर हैं' के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शो की एक्ट्रेस सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। टेस्ट रिपोर्ट सामने आते ही हेयर ड्रेसर को क्वारंटाइन कर दिया गया है और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। मेकर्स ने सौम्या को भी कुछ दिन के लिए आराम करने के लिए कहा है।

मुंबई. इन दिनों कोरोना की दहशत पूरी दुनिया में फैली हुई है। रोज कई लोग इस वायरस का शिकार हो रहे है और कइयों की मौत भी हो रही है। भारत में भी हालात अच्छे नहीं है। यहां भी रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार द्वारा लॉकडाउन के बाद अनलॉक 2 शुरू किया गया है। ये व्यवस्था जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, फोटोज, थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। खबर ये है कि टीवी शो भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस सौम्या टंडन का हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


टीवी स्टार्स हो रहे कोरोना का शिकार
'एक महानायक डॉक्टर बीआर अम्बेडकर' के एक्टर जग्गनाथ निवांगुने और कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब सुनने में आ रहा है कि 'भाबीजी घर पर हैं' के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शो की एक्ट्रेस सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। टेस्ट रिपोर्ट सामने आते ही हेयर ड्रेसर को क्वारंटाइन कर दिया गया है और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।

View post on Instagram


सौम्या को भी कहा आराम करने के लिए
हेयर ड्रेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेकर्स ने सौम्या टंडन को भी कुछ दिन के लिए आराम करने के लिए कहा है ताकि किसी और को ये वायरस अपने चपेट में ना ले पाए। इसी के साथ शो से जुड़े सूत्र ने ये जानकारी भी दी है कि शो की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली आनन-फानन पर सेट पर पहुंची थी ताकि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सारी चीजों का इंतजाम किया जा सके।