बिग बॉस 10  (bigg boss 10) के कंटेस्टेंट स्वामी ओम (swami om) का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार गाजियाबाद के लोनी में अंतिम सांस ली। उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले उन्हें पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी। बता दें कि स्वामी ओम बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंस्ट में से एक रहे हैं। उनके विवाद‍ित बयान खूब सुर्ख‍ियों में रहे थे।

मुंबई. अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे बिग बॉस 10 (bigg boss 10) के कंटेस्टेंट स्वामी ओम (swami om) का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार गाजियाबाद के लोनी में अंतिम सांस ली। वह कई महीनों से बीमार थे और 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था। बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी कमजोरी के कारण उन्हें चलने फिरने में बहुत परेशानी हो रही थी। उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले उन्हें पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट, दिल्ली में किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बता दें कि स्वामी ओम बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंस्ट में से एक रहे हैं। उनके विवाद‍ित बयान खूब सुर्ख‍ियों में रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस के घर में बानी जे पर यूरीन फेंक दिया था। इसके बाद खुद बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। बिग बॉस 10 के बाद भी स्वमी ओम अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहे। 


उन्होंने बिग बॉस की अपनी एक को-कंटेस्टेंट प्र‍ियंका जग्गा को धर्मपुत्री बताया था। उन्होंने कहा था- मेरी धर्मपुत्री प्र‍ियंका जग्गा मेरी पसंदीदा कंटेस्टेंट है। सभी लड़क‍ियों में मैं उसमें एक एक्स्ट्रा ऑर्ड‍िनरी कैरेक्टर देखता हूं।