बीती रात 'बिग बॉस 13' के फैन्स के होश उड़ गए। दरअसल एपिसोड में प्रीकेप में दिखाया गया कि बिग बॉस ने खुद सिद्धर्थ शुक्ला को शो के बाहर कर दिया।

मुंबई. बीती रात 'बिग बॉस 13' के फैन्स के होश उड़ गए। दरअसल एपिसोड में प्रीकेप में दिखाया गया कि बिग बॉस ने खुद सिद्धर्थ शुक्ला को शो के बाहर कर दिया। खबर सुनते सिद्धार्थ के फेवर फैन्स आए और उनका सपोर्ट करने लगे। इतना ही नहीं कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla ट्रेंड करने लगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ट्रांसपोर्ट सर्विस का टास्क 
हुआ कुछ यूं कि अपकमिंग शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें घरवालों के साथ हाथापाई करने के कारण बिग बॉस सिद्धार्थ को घर से बाहर निकलने का हुक्म देते हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस का टास्क देते हैं। 


टास्क के दौरान हुई हाथापाई
इस टास्क के लिए घरावालों को दो टीम में बांट दिया जाएगा। टास्क में छीना झपटी के दौरान सिद्धार्थ जोर से बोरा खींचते हैं, जिससे माहिरा जमीन पर गिर जाती हैं और उनके सिर में चोट लग जाती है। सिद्धार्थ की हरकत की वजह से माहिरा उस पर नाजार होती है और उसे धमकी भी देती है। 

सामने आई सच्चाई
सिद्धार्थ द्वारा माहिरा को चोट पहुंचाने पर बिग बॉस ने गुस्से में उन्हें शो से बाहर निकाल दिया है। हालांकि, अब जाकर सच्चाई सामने आई है। खबरों की मानें तो बिग बॉस ने सिद्धार्थ को घर से निकाला नहीं है बल्कि उनकी हरकतों की वजह से उन्हें सजा के तौर पर दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया है।