माहिरा और पारस की दोस्ती शो में शुरुआती दिनों से ही बनी हुई है। दोनों एक-दूसरे का साथ हर टास्क और घर में हुई बहस में डटकर दूसरे सदस्यों का सामना करते हैं।

मुंबई. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिलती है। ऐसे में गुरुवार को टेलिकास्ट हुए एपिसोड में बिग बॉस ने घर के कंटेस्टेंट्स को 'बीबी कॉलेज टास्क' दिया था। इस बीच शेफाली जरीवाला टास्क के रूल सभी को बता रही थीं। तभी आसिम अपनी जगह से उठकर माहिरा शर्मा को गले से लगा लेते हैं, जिससे देखकर पारस का गुस्सा काफी बढ़ जाता है और उन्हें ये बात बर्दास्त नहीं होती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पारस-माहिरा घंटो तक नहीं करते बात 

दरअसल, आसिम माहिरा को इसलिए गले लगाते हैं क्योंकि माहिरा का बर्थडे होता है तो ऐसे में आसिम उन्हें गले लगाकर विश करते हैं और कहते हैं, कितने देर हो गई तुझे आए हुए, हम सब यहां जीतने आए हैं और जितनी भी लड़ाइयां हैं सिर्फ घर के अंदर हैं बाहर हम सब दोस्त हैं। इसके बाद पारस घर से बाहर आकर गार्डन एरिया में सोफे पर लेट जाते हैं। इसी दौरान विशाल आदित्य सिंह उनके पास आते हैं और कहते हैं पारस तू माहिरा से बात नहीं कर रहा? इस पर पारस कहते हैं, 'मुझे इससे बात नहीं करनी जा जाके उसको झप्पियां मार, मैंने आज तक इस तरह की झप्पी नहीं पाई।' इसके बाद पारस और माहिरा में काफी घंटों तक एक दूसरे से बात नहीं करते हैं।

फूट-फूटकर रोईं माहिरा 

माहिरा और पारस की दोस्ती शो में शुरुआती दिनों से ही बनी हुई है। दोनों एक-दूसरे का साथ हर टास्क और घर में हुई बहस में डटकर दूसरे सदस्यों का सामना करते हैं। लेकिन जब आसिम माहिरा को गले लगा लेते हैं तो पारस माहिरा से बात नहीं करते हैं। इससे वो काफी उदास हो जाती हैं और वॉशरूम में जाकर फूट-फूटकर रोती हैं। बता दें, इस टास्क में कैप्टेंसी के दावेदारी के लिए तीन सदस्यों का नाम सामने आया था सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह और असीम रियाज। लेकिन कंटेस्टेंट्स ने घर के नए कैप्टन के लिए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम चुना और उन्हें सबसे ज्यादा वोट भी मिले।