सलमान खान के विवादित शो  बिग बॉस 15 के घर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैन्स सकते में आ गए और तरह-तरह के सवाल करने लगे। सामने आई इस फोटो में बिग बॉस के घर के इनसाइड फोटो देखने को मिल रहा है।

मुंबई. सबसे विवादित शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) शुरू हो चुका है और इसे फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) होस्ट कर रहे हैं, लेकिन इस शो को लेकर अभी भी कई लोग कन्प्यूजन में है। कईयों का मानना है कि बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) ही बिग बॉस ओटीटी है। बीती रात जब सलमान खान (Salman Khan) के शो के घर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैन्स सकते में आ गए और तरह-तरह के सवाल करने लगे। सामने आई इस फोटो में बिग बॉस के घर के इनसाइड फोटो देखने को मिल रहा है, जिसमें किचन और डाइनिंग एरिया साफ नजर आ रहा है। इस फोटो के सामने आते ही कई लोगों का कन्फ्यूजन दूर हो गया है कि बिग बॉस ओटीटी खत्म होने के बाद बिग बॉस 15 टीवी पर शुरू होगा, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। एक शख्स ने सवाल करते हुए पूछा- मतलब ये ओटीटी वाला अलग है और टीवी वाला अलग है, ऐसा कुछ है क्या।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


ओटीटी के कुछ कंटेस्टेंट्स जाएंगे सलमान के शो में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी में बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले प्रतिभागी सलमान के शो की भी हिस्सा होंगे। बिग बॉस ओटीटी में शामिल दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल और अक्षरा सिंह सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए है। ऐसे में माना जा रहा है कि इनको बिग बॉस 15 के घर में एंट्री मिल सकती है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्तों के लिए ही है। अब इसे खत्म होने में 4 हफ्ते बचे हैं और फिर विनर की घोषणा की जाएगी। इसके बाद बिग ब़स 15 टीवी पर शुरू होगा। 


रेखा को बड़ी जिम्मेदारी
बिग बॉस 15 को लेकर मेकर्स ने कुछ खास प्लान्स बनाए हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा को बड़ी जिम्मेदारी देना का फैसला लिया गया है। शो में रेखा को ट्री ऑफ फॉर्च्यून की जवाबदारी दी जाएगी, जो बिग बॉस ओटीटी के बचे हुए कंटेस्टेंट्स की एंट्री सलमान खान के शो यानी बिग बॉस 15 में कराएंगी। जिस दिन बिग बॉस 15 की शुरुआत होगी, उसी दिन रेखा बिग बॉस ओटीटी के कंटेट्सेंट्स का इंट्रोडक्शन सलमान खान से कराएंगी।