बिग बॉस 14 (Bigg Boss) के कंटेस्टेंट रहे सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) से शादी करने जा रहे हैं। कपल इसी महीने 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगा। यह खबर खुद राहुल ने शेयर की। राहुल के मुताबिक, हम दोनों हमेशा से क्लोज्ड वेडिंग के फेवर में रहे हैं।

मुंबई। बिग बॉस 14 (Bigg Boss) के कंटेस्टेंट रहे सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) से शादी करने जा रहे हैं। कपल इसी महीने 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएगा। यह खबर खुद राहुल ने शेयर की। राहुल के मुताबिक, हम दोनों हमेशा से क्लोज्ड वेडिंग के फेवर में रहे हैं। शादी वैदिक रीति-रिवाज से होगी और समारोह में गुरबानी शबद भी गाए जाएंगे। बता दें कि राहुल वैद्य हाल ही में केपटाउन से 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग करके भारत लौटे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

राहुल ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी है। राहुल-दिशा को फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। जैस्मिन भसीन का भी रिएक्शन आया है। वे राहुल की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, राखी सावंत, शेफाली जरीवाला ने भी राहुल को शादी की बधाई दी है। 

View post on Instagram

राहुल वैद्य की फैमिली ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अपनी शादी का प्लान शेयर करते हुए राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया कि दिशा और मैं हमेशा से ही अपनी शादी को प्राइवेट चाहते थे। हम चाहते हैं कि हमारे करीबी लोग ही शादी में शामिल हों। शादी वैदिक रीति रिवाजों से होगी। गुरबानी सेरेमनी रखी जाएगी। वहीं दिशा ने कहा- शादी दो लोगों और उनके परिवार का मिलन है। मैं सिंपल वेडिंग चाहती थी और मैं खुश हूं कि ऐसा ही हो रहा है। 

बता दें कि राहुल और दिशा पहली बार 2018 में करीब आए थे। हालांकि, राहुल जब बिग बॉस के घर में थे, तभी उन्हें दिशा के लिए प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने नेशनल टीवी पर दिशा को प्रपोज किया था। इसके बाद से ही दोनों साथ हैं। कुछ दिनों पहले राहुल और दिशा का एक म्यूजिक वीडियो आया था, जिसमे कपल की शादी की थीम रखी गई थी।