काम्या पंजाबी की पहली शादी बंटी नेगी से हुई थी। दोनों की 2009 में एक बेटी आरा हुई। 2013 में काम्या और बंटी का तलाक हो गया और अब वे अपनी बेटी की देखभाल अकेले ही कर रही हैं। 

मुंबई। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, काम्या ने करवा चौथ पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथों पर मेहंदी नजर आ रही है। इसके साथ ही काम्या की मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी भी दिखाई दे रही है। फोटो के साथ काम्या ने लिखा है- हैप्पी करवा चौथ। बता दें कि कुछ दिनों पहले काम्या ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें किसी से प्यार हो गया है और वो शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग हैं। कुछ दिनों पहले काम्या और शलभ वेकेशन एन्जॉय करने दुबई गए थे। यहां से उनकी कुछ रोमांटिक फोटोज भी सामने आई थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

7 महीने से शलभ को जानती हैं काम्या...
काम्या और शलभ की मुलाकात को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। काम्या फरवरी, 2019 से ही शलभ डांग को जानती हैं। हालांकि 8 महीने की छोटी मुलाकात के बाद भी काम्या शलभ को अच्छी तरह समझने लगी हैं और उन्होंने शादी का मन बना लिया है।

View post on Instagram

ऐसे हुई काम्या की शलभ से मुलाकात...
काम्या के मुताबिक कुछ समय पहले वो बीमार थीं। इलाज के दौरान उनकी मुलाकात शलभ डांग से हुई। कुछ समय बाद ही काम्या शलभ को डेट करने लगी थीं। डेटिंग के दौरान ही शलभ डांग ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद काम्या शलभ को मना नहीं कर पाईं और उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी।

View post on Instagram

तलाकशुदा हैं काम्या पंजाबी...
काम्या पंजाबी की पहली शादी बंटी नेगी से हुई थी। दोनों की 2009 में एक बेटी आरा हुई। 2013 में काम्या और बंटी का तलाक हो गया और अब वे अपनी बेटी की देखभाल अकेले ही कर रही हैं। काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।