करन जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की केमिस्ट्री इन दिनों काफी सुर्खियां बंटोर रही है। इसी बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें शमिता, राकेश से एक बात को लेकर नाराज नजर आ रही है। 

मुंबई. करन जौहर (Karan Johar) के शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) की केमिस्ट्री इन दिनों काफी सुर्खियां बंटोर रही है। राकेश बिग बॉस हाउस में शमिता का पूरा ध्यान रख रहे हैं। सुबह उठने पर शमिता को किस करना, टास्क में उनके साथ रहना। इतना ही नहीं हाल ही में वे उनके पैर भी दबाते नजर आए थे। इसी बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें शमिता, राकेश से एक बात को लेकर नाराज नजर आ रही है। हालांकि, नाराज शमिता को मनाने में राकेश को काफी पापड़ बेलने पड़े और ये सब हुआ दिव्या अग्रवाल की वजह से। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्या अग्रवाल किसी बात को लेकर फूट-फूटकर रो रही है। उन्हें रोता देख राकेश उन्हें मनाने लगते है और ये सारा नजारा किचन में काम कर रही शमिता तिरछी निगाहों से देखती है। राकेश की जैसे ही नजर शमिता पर पड़ती वो हक्के-बक्के रह जाते हैं और पास जाकर पूरा माजरा समझाने की कोशिश करते है। हालांकि, शमिता, राकेश की कोई बात सुनने को तैयार नहीं होती है और कहती है- सफाई क्यों दे रहे हो मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड नहीं हूं।


आखिर मनाकर ही माने राकेश
शमिता की नाराजगी को दूर करने के लिए राकेश हर मुमकिन कोशिश करते हैं। ये देख घरवाले ठहाका लगाकर हंसते है। काफी देर शमिता के आगे-पीछे घूमने के बाद आखिकार वो मान जाती है। फिर खुश होकर राकेश उन्हें किस करते और गले लगा लेते हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों को अच्छे खासे वोट भी मिल रहे हैं। कपल आपस में अपनी पर्सनल लाइफ को भी डिस्कस करने लगे हैं। बीते एपिसोड में राकेश ने अपने तलाक का जिक्र किया था तो शमिता ने अपनी एंग्जाइटी के बारे में बात की थी।