कुशल पंजाबी के नजदीकी दोस्त और एक्टर चेतन हंसराज के मुताबिक, कुशल ने 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोल्हन से गोवा में शादी की थी। दोनों का तीन साल का बेटा कियान है। कुशल शादी के बाद पत्नी के साथ हुए मनमुटाव की वजह से काफी दुखी थे।

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'सीआईडी' में काम कर चुके एक्टर कुशल पंजाबी ने 37 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया है। कुशल पंजाबी की डेड बॉडी के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी को भी उनकी मौत के लिए जिम्मेदार न माना जाए। इसके साथ ही कुशल ने अपनी संपत्ति का बंटवारा पेरेंट्स, बहन और बेटे के नाम किया है। उन्होंने पत्नी के नाम कुछ नहीं किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुशल पंजाबी के नजदीकी दोस्त और एक्टर चेतन हंसराज के मुताबिक, कुशल ने 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोल्हन से गोवा में शादी की थी। दोनों का तीन साल का बेटा कियान है। कुशल शादी के बाद पत्नी के साथ हुए मनमुटाव की वजह से काफी दुखी थे। यहां तक कि पत्नी डोल्हन उन्हें छोड़कर फ्रांस चली गई थी और बेटे कियान को भी अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से ही कुशल डिप्रेशन में चले गए थे।

View post on Instagram

कुशल ने जायदाद से पत्नी को किया बेदखल : 
कुशल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रापर्टी के 50 फीसदी हिस्से को पेरेंट्स और बहन के बीच बराबर बांटा जाए। इसके अलावा बाकी बचे 50 फीसदी हिस्से को तीन साल के बेटे कियान को दिया जाए। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी से पत्नी को पूरी तरह बेदखल कर दिया है। 

दोस्त चेतन हंसराज ने बताई सुसाइड की वजह : 
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कुशल के दोस्त चेतन हंसराज ने बताया कि वो पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और बेहद तनाव में चल रहे थे। चेतन ने कहा कि कुशल वैसे हर हालात से लड़ने के लिए तैयार रहता था। मैं हमेशा उसे एक फाइटर की तरह याद रखूंगा।