कीकू शारदा ने कैप्शन में लिखकर भारतीय करंसी के हिसाब से चाय की कीमत भी बताई। 

मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' में सभी का दिल जीतने वाले कॉमेडियन कीकू शारदा हाल ही में फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने इंडोनशिया गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां के एक होटल में चाय पी, जिसे वे ताउम्र तक भुला नहीं पाएंगे। क्योंकि उन्हें वो चाय पीना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, अपने ट्विटर अकाउंट पर 'बच्चा यादव' ने एक पोस्ट शेयर की और उस एक कप की कीमत 78,650 रुपए बताई, जो कि सभी के लिए चौंका देने वाला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहीं हुई कॉमेडियन को कोई समस्या

कीकू शारदा ने कैप्शन में लिखकर भारतीय करंसी के हिसाब से चाय की कीमत भी बताई। उन्होंने लिखा, मैनें एक कप चाय और कॉफी ऑर्डर की थी, जिसका बिल 78,650 रुपए आया है। लेकिन मैं इससे ज्यादा परेशान नहीं हूं और ना ही कोई शिकायत करूंगा। इंडोनेशिया का ये बिल अगर भारतीय करंसी में कनवर्ट किया जाए तो इस हिसाब से ये अमाउंट 400 रुपए होगा। 

Scroll to load tweet…

एडवेंचर फिल्म में दी है आवाज 

बता दें, पिछले दिनों हॉलीवुड एडवेंचर फिल्म 'द एंग्री बर्ड्स 2' रिलीज की गई थी। इसके हिंदी वर्जन के लिए अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा ने भी अपनी आवाज दी है। दोनों कलाकारों ने जेटा और लियोनार्ड के किरदारों की हिंदी डबिंग की है। वहीं, कपिल शर्मा ने रेड के किरदार को अपनी आवाज दी।