टीवी शो इश्कबाज में काम कर चुकी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता को कोरोना हो गया है। अदिति ने बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने ये भी बताया है कि जब उनके सूंघने की शक्ति खत्म होने लगी थी तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया था। इन दिनों वो घर पर रहकर ही खुद की देखभाल कर रही हैं और पिछले एक हफ्ते से उन्होंने एक ही कमरे में खुद को लॉक किया हुआ है। उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल', 'कुबूल है' और इश्कबाज जैसे सीरियल्स में काम किया है। 

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी महामारी की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में भी इस वायरस का असल कम नहीं हुआ है। यहां भी रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। हालांकि, देश में जब लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिल गई है। फिर भी आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि टीवी शो इश्कबाज में काम कर चुकी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता को कोरोना हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

कमरे में किया है खुद को लॉक
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अदिति ने बताया कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने ये भी बताया है कि जब उनके सूंघने की शक्ति खत्म होने लगी थी तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया था। इन दिनों वो घर पर रहकर ही खुद की देखभाल कर रही हैं और पिछले एक हफ्ते से उन्होंने एक ही कमरे में खुद को लॉक किया हुआ है।


एक ही कमरे में हूं
उन्होंने बताया- जब मेरी स्मेलिंग सेंस खत्म हो गई तो मैंने पहले खुद को क्वारंटाइन किया और अपना टेस्ट करवाया। मेरा टेस्ट पॉजिटिव निकला और मैंने घर पर ही रहने का फैसला लिया। 7-8 दिन हो चुके है जबसे मैं एक ही कमरे में ठहरी हुई हूं। मुझे मेरे पति, परिवार और दोस्तों से खूब सपोर्ट मिल रहा है। सभी लगातार मेरे बारे में पूछ रहे हैं। अब धीरे-धीरे मेरी स्मेलिंग सेंस वापस लौट रहा है। मैं अगले 10 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहूंगी। मैं ठीक से खाना खा रही हूं और दवाइयां भी ले रही हूं। 

View post on Instagram


दो साल पहले की थी शादी
अदिति ने दो साल पहले मुंबई में ही कबीर चोपड़ा संग शादी रचाई थी। कपल की शादी में दृष्टि धामी, पूजा गौर, कृतिका कामरा, क्रिस्टल डिसूजा और अनीता हसनंदानी जैसे टीवी स्टार्स शामिल हुए थे। उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल', 'कुबूल है' और इश्कबाज जैसे सीरियल्स में काम किया है।