कंगना रनोट का शो लॉक अप इन दिनों काफी पापुलैरिटी हासिल कर रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े होने की बात सामने आती रहती है। हाल ही में प्रिंस नरूला ने जेल में खूब हंगामा किया। 

मुंबई. कंगना रनोट (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। आए दिन शो से जुड़े अपडेट्स आते रहते है। दर्शक भी इस शो को काफी पसंद कर रहे है। अभी तक अस शो में कई कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्त दिखा दिया है वहीं, कुछ की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। इसी बीच बिग बॉस सीजन 9 (Bigg Boss 9) के विनर रहे प्रिंस नरूला (Prince Narula) को कंगना के शो में एंट्री मिली है। लॉक अप की जेल में पहुंचते ही प्रिंस ने हंगामा कर दिया। वैसे, आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कंगना की जेल बवाल मचा हो। यहां कंटेस्टेंट आए दिन झगड़ा करते रहते है और एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


तो इस वजह से भड़के प्रिंस नरूला
कंगना रनोट के लॉकअप में प्रिंस नरूला की एंट्री हुई। उन्होंने बतौर चैंलेंजर शो में एंट्री मारी लेकिन जेल में आते ही उन्होंने हंगामा खड़ा कर लिया। दरअसल हुआ यूं कि उन्होंने आते ही जेल में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट्स से पंगा लेना शुरू कर हुआ। फिर टास्ट के दौरान आजमा फल्लाह ने उनको नोहा फतेही का नाम लेकर चिढ़ाना शुरू कर दिया और इसी बात से वे आगबबूला हो गए। फिर क्या था प्रिंस ने जेल में हंगामा खड़ा कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। दरअसल, टास्क के दौरान प्रिंस पर कमेंट करते हुए आजमा ने कहा- लगताहै नोहा फतेही ने इमोशनल कर दिया। फिर प्रिंस भड़कते हुए कहते है- अगर तूने फिर से पर्सनल होने की कोशिश की तो अच्छा नहीं होगा। मैं मैरिड पर्सन हूं। इतना ही नहीं प्रिंस अपने पर काबू नहीं कर पाए और सामान तक उठाकर फैंकने लगे। आपको बता दें कि बिग बॉस 9 में नोरा फतेही ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और इस दौरान प्रिंस-नोरा की डेटिंग की खबरें भी खूब उड़ी थी। 


एली गोनी लेंगे लॉक अप में एंट्री
कंगना रनोट की अत्याचारी जेल में एक के बाद सेलेब्स की एंट्री हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें को प्रिंस नरूला के बाद अब बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे एली गोनी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले है। हालांकि, अभी तक एली गोनी की तरफ से शो में जाने को लेकर कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। वैसे, आपको बता दें कि एली गोनी ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। घर के अंदर ही जैस्मिन भसीन के साथ उनके अफेयर शुरू हुआ था। घर से बाहर आने के बाद भी कपल एक-दूसरे के साथ अक्सर देखा जाता है। दोनों कई बार साथ में वेकेशन मनाने भी जा चुके है।

ये भी पढ़ें
Lockup Show : बाथरूम में गंदी हरकत करता है ये कंटेस्टेंट, शो में इस हीरोइन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लॉकअप में अंजली अरोड़ा समेत इन सेलेब्स ने डर्टी सीक्रेट से उठाया पर्दा, हर एक राज जान दंग रह जाएंगे आप

Lock Upp शो में मंदाना करीमी ने Ex पति का खोला काला चिट्ठा, बताया एक नया शॉकिंग सच