सभी की बारी खत्म होने के बाद अर्चना भी खुद को रोक नहीं पाती हैं और इपने पुराने दिन याद कर किस्सा शेयर करती हैं कि वे एक बार पति परमीत सेठी के साथ कार में रोमांस कर रही थीं।

मुंबई. रविवार को कपिल शर्मा शो का स्पेशल एपिसोड टेलिकास्ट किया गया। इस एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के प्रमोशन के लिए आए थे। प्रमोशन के दौरान दोनों एक्टर्स ने पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर किए और खूब मजाक मस्ती की। इसके साथ ही कपिल और शो की गेस्ट अर्चना पूरन सिंह ने भी किस्सा शेयर किया कि उन्हें रोमांस करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपिल ने नवाज से पूछा था ये सवाल

दरअसल, कपिल शर्मा ने शो में सवाल पूछे जाने का सिलसिला नवाज से शुरू किया। उन्होंने पूछा कि क्या कभी नवाज ने अपने पार्टनर से झूठ बोला है। इस सवाल का जवाब देते हुए नवाज ने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से जो कुछ भी कहते थे वो हमेशा झूठ होता था। एक्टर की बात खत्म होने के बाद कपिल शर्मा ने अपना किस्सा शेयर करते हुए कहा कि अमृतसर में उनकी एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। उसके पिता हेड कॉन्सटेबल थे। कॉमेडियन अपनी गर्लफ्रेंड से झूठ कहा करते थे कि वे सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस हैं। साथ ही वे कहते हैं कि आमतौर पर कपल एक-दूसरे को फूल देना पसंद करते हैं लेकिन कपिल की गर्लफ्रेंड उन्हें गिफ्ट में दूध के पैकेट्स देती थीं। 

जब पति संग कार में रोमांस कर रही थीं अर्चना

सभी की बारी खत्म होने के बाद अर्चना भी खुद को रोक नहीं पाती हैं और इपने पुराने दिन याद कर किस्सा शेयर करती हैं कि वे एक बार पति परमीत सेठी के साथ कार में रोमांस कर रही थीं। उसी वक्त वहां पर कॉन्सटेबल आता है और विंडो पर खटखटाता है। अर्चना उसके आने से काफी डर जाती हैं और उसे समझाने की कोशिश करती हैं वे मैरिड हैं। अर्चना ने कहा कि भले ही ये काम थोड़ा रिस्की रहता था लेकिन बारिश के दिनों में कार में रोमांस में करना हमेशा मजेदार रहा।