देश के पॉपुलर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से भी इसके जरिए बतां करते रहते हैं। वो नेटफ्लिक्स के साथ डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। कपिल इन दिनों पैटरनिटी ब्रेक पर चल रहे हैं।

मुंबई. देश के पॉपुलर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से भी इसके जरिए बतां करते रहते हैं। वो नेटफ्लिक्स के साथ डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। कपिल इन दिनों पैटरनिटी ब्रेक पर चल रहे हैं। हाल ही में वो दूसरे बेटे के पिता बने हैं। कॉमेडियन ने एक फैन को ट्विटर पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपिल शर्मा के फैन ने लिखी ट्विटर पर पोस्ट 

कपिल शर्मा के इस फैन का नाम दीपक मिश्रा है। वो किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका सपना है कि वो अपने फेवरिट स्टार से मिलना चाहते हैं। क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म केट्टो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दीपक की मां साधना ने लिखा, 'मेरा बड़ा बेटा लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।'

Scroll to load tweet…

फैन ने जताई कपिल शर्मा से मिलने की इच्छा

दीपक की मां ने ट्वीट में आगे लिखा कि 'उनका 19 साल का बेटा भी इसी बीमारी से मरा था। उसकी इच्छा है कि वह जल्दी ठीक हो जाए और अपने फेवरिट कॉमेडियन कपिल शर्मा से मुलाकात करे।' इस ट्वीट में कपिल शर्मा को टैग किया गया था। इस ट्वीट पर उन्होंने रिएक्शन दिया है और दीपक मिश्रा से जल्द मिलने का वादा और ठीक होने की कामना की है।

कपिल शर्मा ने फैन को दिया जवाब 

कपिल शर्मा ने लिखा कि 'गेट वेल सून, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे, मेरी चोट को ठीक होने जाने दो, हम बहुत जल्द ही मिलेंगे।' कपिल शर्मा को हाल ही में मैं बैक इंजरी हुई है, जिसकी वजह से वह रेस्ट पर चल रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ और दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक व्हील चेयर पर देखा गया था।