एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी के में अनुराग बसु का लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ ही दिनों पहले लॉकडाउन खत्म होने के बाद सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। ऐसे में अब पार्थ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद शो की शूटिंग को रोके जाने की भी खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक शो की शूटिंग नहीं होगी। शो की शूटिंग क्लिक निक्सन स्टूडियो में हो रही थी।

मुंबई. कोरोना का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोज हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बच्चन फैमिली के बाद एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी के में अनुराग बसु का लीड रोल प्ले कर रहे एक्टर पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ ही दिनों पहले लॉकडाउन खत्म होने के बाद सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी गई थी। ऐसे में अब पार्थ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद शो की शूटिंग को रोके जाने की भी खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक शो की शूटिंग नहीं होगी। शो की शूटिंग क्लिक निक्सन स्टूडियो में हो रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


खुद शेयर की कोरोना की जानकारी
पार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। पार्थ ने लिखा- हाय दोस्तों, मुझे कोरोना के हल्के लक्षण थे और मैंने अपने आपको टेस्ट कराया और मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। इसलिए पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे आसपास रहे हैं, मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करूंगा कि वे अपना भी टेस्ट करा लें। बीएमसी मेरे साथ लगातार टच में है और डॉक्टर्स के दिशा-निर्देशों के बाद मैं सेल्फ क्वरानटीन में हूं और मैं सभी लोगों का सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।

View post on Instagram


शो के प्रोड्यूर का बयान
इस मामले में शो के प्रोड्यूसर्स बालाजी टेलीफिल्म्स ने भी इंस्टाग्राम पर एक अपडेट दिया है। इस आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हम अपने कई स्टेकहोल्डर्स को बताना चाहते हैं कि 'कसौटी जिंदगी के' शो के टैलेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब उनका इलाज कराया जा रहा है। हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम अपने टैलेंट, प्रोडक्शन क्रू और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हम गाइडलाइन्स के हिसाब से सभी चीजों को फॉलो कर रहे हैं।