एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उनपर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब एक्टर को जमानत मिल गई है।

मुंबई. एकता कपूर (Ekta Kpaoor) के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उनपर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप है। प्राचीन के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। उनके गिरफ्तार होने की खबर से फिर एक बार टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अब एक्टर को जमानत मिल गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इस शो से किया डेब्यू
बता दें कि प्राचीन चौहान ने टीवी में डेब्यू स्टार प्लस के शो कसौटी जिंदगी की से की थी। शो में उन्होंने सुब्रतो बसु का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ झुकी पालके, सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे में काम किया है। बता दें कि वे अपकमिंग शो मात-पिता के चरणों में स्वर्ग में भी नजर आएंगे।

View post on Instagram


- प्राचीन यूट्यूब पर शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग, वेब सीरीज प्यार का पंच में काम कर रहे है। उनका रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था।

- बता दें कि जून में नागिन शो के एक्टर पर्ल वी पुरी को एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुरी को 15 जून, 2021 को जमानत दी गई थी।