गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 (Kaun Banega Crorepati) को उसका पहला करोड़पति मिल चुका है। आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) ने 15 सवालों के सही जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। 

मुंबई। गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 (Kaun Banega Crorepati) को उसका पहला करोड़पति मिल चुका है। आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) ने 15 सवालों के सही जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। 1 करोड़ जीतने पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हिमानी को बधाई दी है। अब देखना ये है कि क्या हिमानी 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का सही जवाब दे पाएंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

दरअसल, सोनी TV ने कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati) का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बी हिमानी कहते हैं- एक करोड़ रुपए जीत गईं आप। इसके बाद अमिताभ बच्चन हिमानी से 7 करोड़ रुपए के लिए 16वां सवाल पूछते दिख रहे हैं। प्रोमो देख कर पता चलता है कि हिमानी 16वें सवाल का जवाब भी देंगी। हिमानी कहती हैं, जय माता दी, लॉक कर दीजिए सर। अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है। बता दें कि 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब देना काफी कठिन होता है। इसकी वजह ये है कि लाइफलाइन होते हुए भी कंटेस्टेंट्स इस सवाल का जवाब देने के लिए उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

पिछले सीजन में 4 महिलाएं बनी थीं करोड़पति : 
बता दें कि हिमानी बुंदेला के एपिसोड का प्रसारण 30 और 31 अगस्त को रात 9 बजे होगा। कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 की शुरुआत 23 अगस्त से हुई है। इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट झारखंड के रहने वाले ज्ञानराज बने। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपए जीते थे। वहीं, इससे पहले सीजन 12 में 4 लोग करोड़पति बने थे। खास बात ये है कि ये चारों ही महिलाएं थीं। केबीसी सीजन 12 के करोड़पति कंटेस्टेंट नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास नेहा शाह बनी थीं। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि केबीसी के सीजन 13 की पहली करोड़पति भी महिला ही बनी है।