रूही-शिवेंद्र की शादी जयपुर के नजर बाग पैलेस में होगी। आज से 6 दिन बाद यानी 30 नवंबर को रूही की मेंहदी सेरेमनी होगी। 2 दिसंबर को दिन में रूही को हल्दी लगेंगी और इसी दिन शाम को शिवेंद्र बरात लेकर आएंगे। 

मुंबई.  टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वे अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवेंद्र सानियोल संग 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। शिवेंद्र इन दिनों टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' में नजर रहा हैं। दोनों की सगाई इसी साल अगस्त में हुई थीं। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को पिछले 13 साल से डेट कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


जयपुर में होगी शादी
रूही-शिवेंद्र की शादी जयपुर के नजर बाग पैलेस में होगी। आज से 6 दिन बाद यानी 30 नवंबर को रूही की मेंहदी सेरेमनी होगी। 2 दिसंबर को दिन में रूही को हल्दी लगेंगी और इसी दिन शाम को शिवेंद्र बरात लेकर आएंगे। और दोनों के फेरे होंगे। दोनों ने अपनी शादी का लंबा-चौड़ा प्लान बनाया है। शादी के अगले दिन यानी 3 दिसंबर को संगीत पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 

View post on Instagram


13 साल से रिलेशनशिप में
शिवेंद्र ने कुछ महीने पहले रूही के साथ सगाई करने के बाद एक इंटरव्यू में बताया था, 'हम दोनों पिछले 13 साल से एक साथ हैं। लेकिन दोनों के ही दिमाग में कभी भी शादी करने का ख्याल नहीं आया। बाद हमारे पेरेंट्स ने हमें शादी करने का सजेशन दिया। शिवेंद्र 'कर्णसंगिनी' और 'विक्रम बेताल की रहस्य गाथा' में नजर आ चुके हैं।