टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। पहले से ही दो जुड़वा बेटियों विएना और बेला के बाद अब उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी करणवीर बोहरा ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर सुनाई है। 

मुंबई। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। पहले से ही दो जुड़वा बेटियों विएना और बेला के बाद अब उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी करणवीर बोहरा ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर सुनाई है। टीवी एक्ट्रेस और करणवीर की पत्नी टीजे ने उनके जन्मदिन पर सरप्राइज के तौर पर ये गुड न्यूज दी, जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर टीजे की प्रेंग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

कुछ फोटो शेयर करते हुए करणवीर ने लिखा, 'दुनिया में बच्चे हमारे जरिए आते हैं, लेकिन ये सब होता भगवान के हाथों में है। वो एक महान निर्माता है, जो हर एक छोटी जानकारी बनाता है। हम सिर्फ एक जरिया हैं। उसका आशीर्वाद लेने के लिए इंतजार कर रहा हूं। हम बहुत ज्यादा आभारी हूं कि भगवान ने हमें दोबारा पैरेंट्स बनने का मौका दिया। ये मेरे लिए सबसे बेहतरीन जन्मदिन का तोहफा है।

बता दें कि करणवीर बोहरा ने 2006 में टीवी एक्टर टीजे सिद्धू से शादी की थी। शादी के 12 सालों बाद दोनों के घर 19 अक्टूबर को दो जुड़वा बेटियों विएना और बेला ने जन्म लिया था। 37 साल के करणवीर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम, शरारत, कसौटी जिंदगी की, पिया के घर जाना है, नच बलिए 4, झलक दिखला जा 6, ये है आशिकी, कबूल है, नागिन 2 और 3 सीरियल्स में काम किया है।