कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रामायण की लोकप्रियता की वजह से एक बार फिर इसके कलाकार चर्चा में हैं। 

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रामायण की लोकप्रियता की वजह से एक बार फिर इसके कलाकार चर्चा में हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बात रखी। बातचीत के दौरान दीपिका चिखलिया ने पीएम मोदी को राम का दर्जा दिया है। 

इंटरव्यू के दौरान दीपिका चिखलिया ने कहा, 'आज के दौर में राम केवल पीएम मोदी हैं। नरेंद्र मोदी हमेशा अच्छे काम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनसे बेहतर राम का उदाहरण कोई दूसरा हो ही नहीं सकता।' वहीं दीपिका से जब देश के रावण के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है आज का रावण केवल लालच है। अगर लालच न हो तो कोई भी इंसान गलत काम नहीं करेगा। 

View post on Instagram

बता दें कि दीपिका चिखलिया जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। वह पर्दे पर एक बेहतरीन किरदार निभाती नजर आएंगी। दरअसल, दीपिका फिल्म 'सरोजिनी' में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही दीपिका ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था।