रीता भादुड़ी टीवी इंडस्ट्री और सिनेमा जगत का जाना पहचाना नाम हैं। 4 नवंबर को उनकी 65वीं बर्थ एनीवर्सरी है। उनका जन्म 4 नवंबर, 1955 को लखनऊ में हुआ था। वहीं, उन्होंने 17 जुलाई, 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके द्वारा निभाए गए किरदारों की वजह से उन्हें याद किया जाता है।

मुंबई. रीता भादुड़ी टीवी इंडस्ट्री और सिनेमा जगत का जाना पहचाना नाम हैं। 4 नवंबर को उनकी 65वीं बर्थ एनीवर्सरी है। उनका जन्म 4 नवंबर, 1955 को लखनऊ में हुआ था। वहीं, उन्होंने 17 जुलाई, 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके द्वारा निभाए गए किरदारों की वजह से उन्हें याद किया जाता है। एक्ट्रेस ने टीवी और फिल्म दोनों में ही नेगेटिव और पॉजिटिव किरदरा निभाए हैं। रीता अपने नाम की वजह से चर्चा में रहती थीं। लोग उन्हें जया बच्चन की बहन समझ लेते थे। उनसे किए गए कई बार सवाल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, भादुड़ी सरनेम होने की वजह से लोग उन्हें जया बच्चन की बहन समझ लेते थे। उनसे कई बार इसे लेकर सवाल भी किए गए थे। हालांकि, उन्हें ये बात पसंद नहीं आती थी। इसे लेकर कई बार तो उनसे सवाल भी किए जा चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार जयपुर में किसी ने उनसे ये सवाल किया था कि 'क्या वो जया बच्चन की बहन हैं? ये सुनकर एक्ट्रेस को बहुत गुस्सा आया था। 

इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने किया है काम

रीता भादुड़ी इंडस्ट्री में लगभग 5 दशक तक एक्टिव रहीं। रीता 'सावन को आने दो' और 'राजा' फिल्म के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'मुलाकात', 'दिल विल प्यार व्यार', 'कितने दूर कितने पास', 'क्या कहना', 'होते होते प्यार हो गया', 'तमन्ना', 'हीरो नंबर वन', 'आतंक ही आतंक', 'जाने जिगर', 'राजा', 'आशिक आवारा', 'घर हो तो ऐसा', 'आईना', 'जूली' और 'तेरी तलाश में' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

इन टीवी सीरियल्स में किया काम 

रीता ने टीवी की दुनिया में भी काफी काम किया है। वो 'बनते बिगड़ते', 'मंजिल', 'जमीन आसमां', 'हम सब बाराती', 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'कुमकुम', 'रिश्ते', 'आज की हाउसवाइफ है...सब जानती हैं' जैसे कई शोज में काम कर चुकी हैं। उनका टीवी शो 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी का किरदार काफी फेमस हुआ था।

दो साल पहले हुआ था रीता का निधन 

जुलाई 2018 में रीता का निधन हो गया था। उन्हें किडनी में समस्या बताई गई थी, जिसकी वजह से हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अपनी बीमारी को उन्होंने अपने काम के आड़े नहीं आने दिया। खराब तबीयत होने बावजूद वो शूटिंग के लिए जाती थीं।