रोहित शेट्टी का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट से डराने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो से जुड़े बाकी सभी प्रतिभागियों के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

मुंबई. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) के सेट से डराने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन (Anushka Sen) कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। सामने आ रही खबरों की मानें तो अनुष्का को कोरोना के लक्षण नहीं है। मगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उनको क्वारंटाइन कर दिया गया है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो से जुड़े बाकी सभी प्रतिभागियों के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


केपटाउन में चल रही शो की शूटिंग
शो की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही हैं। जहां शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स की पूरी टीम मौजूद हैं। शो में राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, अभिनव शुक्ला, सौरभ राज जैन, आस्था गिल, सना मकबूल, महक चहल, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह जैसे स्टार्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच शो को लेकर बीते दिनों ही एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी।

View post on Instagram


एक साथ बाहर होंगे 5 कंटेस्टेंट
खबरों की मानें तो शो की शुरुआत में ही मेकर्स एक बड़ा एलिमिनेशन करने वाले हैं, जिसमें एक साथ 5 लोगों को शो से बाहर कर दिया जाएगा। इन सेलेब्स में महक चहल, निक्की तम्बोली, आस्था गिल, सौरभ राज जैन और अनुष्का सेन का नाम सामने आ रहा है। शो के प्रोमो कुछ दिनों पहले ही सामने आए थे, जिसे दर्शकों का अच्छआ रिस्पॉन्स मिला है।

View post on Instagram


इस शो की थी अनुष्का ने शुरुआत
बात अनुष्का सेन की करें तो उन्होंने देवों के देव महादेव से करियर शुरू किया था। महादेव में उन्होंने न केवल अपनी एक्टिंग का दम दिखाया बल्कि एक फैशनिस्टा भी बन गई थीं। उनका इंस्टाग्राम कई ग्लैमरस फोटोज से भरा है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।