सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही विवादों के चलते चर्चा में रहा है। फिर वो चाहे कंटेस्टेंट्स के बीच या फिर शो को लेकर हो। इस शो का 13वां सीजन अब विवादों में फंसता चला जा रहा है।

मुंबई. सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही विवादों के चलते चर्चा में रहा है। फिर वो चाहे कंटेस्टेंट्स के बीच या फिर शो को लेकर हो। इस शो का 13वां सीजन अब विवादों में फंसता चला जा रहा है। हाल ही में शो को बैन करने को लेकर सोशल मीडिया पर अभियाना चलाया गया था अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी जा चुका है। 'बिग बॉस' पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को लिखा गया पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) (Confederation Of All India Traders) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजकर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। इस पत्र में 'बिग बॉस' पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 'बिग बॉस' के खिलाफ मेरठ के लोग भी काफी नाराज हैं। इसके चलते शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की सुनवाई होनी है। 

Scroll to load tweet…

लगे हैं ये आरोप 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, 'बिग बॉस' को लेकर आरोप लगाए हैं कि शो के संचालक सलमान खान के कार्यक्रम से अश्लीलता फैलाई जा रही है। इस कारण एक परिवार के सदस्य साथ बैठकर इस कार्यक्रम को नहीं देख पाते। खबरों के अनुसार यह मुकदमा अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के अध्यक्ष की ओर से डाला गया है। 'बिग बॉस' के प्रसारण पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।

Scroll to load tweet…