हर बार बिग बॉस का सेट लोनावला में बनाया जाता था, लेकिन मेकर्स ने इस बार इसमें बदलाव किया है। इस बार मुंबई में गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में ही इसका सेट तैयार किया गया है। 

मुंबई. टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' का तीसरा प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस नए प्रोमो में सलमान खान बता रहे हैं कि ये सीजन थोड़ा टेढ़ा है। इसमें कई सारे ट्विस्ट है। वीडियो में एक्टर हारग्लास में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिसमें तेजी से रेत गिरती दिखाई दे रही है और सलमान कह रहे हैं कि 4 हफ्ते में होगा फिनाले। इसमें सितारों के फेथ का पता चलेगा लेकिन पहला फिनाले सिर्फ अंगड़ाई है बाकी आगे चढ़ाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स ने पूछा शो प्रसारित करने की डेट

'बिग बॉस 13' के इस तीसरे प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर पूछ रहे हैं कि ये कब से ऑन ऐयर किया जाएगा। एक ने लिखा, '29 सितंबर आने वाला अब तो शो को टेलिकास्ट करने की डेट को अनाउंस कर दो।' खबरों की मानें तो कहा जा रहा था कि शो को 29 सितंबर को ऑन ऐयर किया जाएगा। हालांकि भी तक इसकी डेट को लेकर मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 

View post on Instagram

इस बार लोनावला नहीं, मुंबई में लगा सेट...

हर बार बिग बॉस का सेट लोनावला में बनाया जाता था, लेकिन मेकर्स ने इस बार इसमें बदलाव किया है। इस बार मुंबई में गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में ही इसका सेट तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इस बार एक वीकेंड (शनिवार-रविवार) के लिए 13 करोड़ रुपए फीस लेंगे। पिछली बार उन्हें 11 करोड़ रुपए मिले थे और पूरे सीजन (करीब 15 हफ्ते) में उनकी कमाई 165 करोड़ रुपए थी। जबकि इस बार उन्हें 195 करोड़ रुपए मिलेंगे।