बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट के लिए कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें चंकी पांडे, दयानंद शेट्टी, करण वोहरा, आदित्य नारायण, देवोलीना भट्टाचार्जी, करण पटेल, मेघना मलिक, महिमा चौधरी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

मुंबई. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के सेट को मुंबई में ही लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस शो का 13वें सीजन का आगाज सितंबर 2019 से हो जाएगा। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि शो की थीम हॉरर रखी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकेशन में किया गया बदलाव 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के सीजन 13 में बदलाव की पुष्टी की गई है। टीवी के अधिकारी का कहना है कि हर मेकर्स बिग बॉस को अच्छा और बेहतर करते हैं। लेकिन वे इस बार शो को बड़ा और बेहतर बनाना चाहते हैं। 

इस दिन ऑन ऐयर होगा बिग बॉस 13

खबरों की मानें तो बिग बॉस 13, 29 सितंबर, 2019 को ऑन ऐयर होगा। इस बार भी शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। खबरें हैं कि मेकर्स उन्हें 403 करोड़ की भारी भरकम फीस दे रहे हैं। चर्चा ये भी है कि शो का स्लॉट अब 9-10 की बजाय रात 10-11 बजे किया जा रहा है।

ये स्टार्स हो सकते हैं कंटेस्टेंट