रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन के विनर को 1 करोड़ रुपए नहीं बल्कि 40 लाख रुपए ट्रॉफी के साथ दिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर फैन क्लब से शेयर की गई एक फोटो वायरल हो रही है।

मुंबई. मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 13 का फिनाले बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। शो से जुड़ कई जानकारियां और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो से जुड़ी एक बड़ी खबर का खुलासा हुआ है। ऐसी खबर थी कि शो के विनर को 1 करोड़ रुपए प्राइज मनी दिया जाएगा। लेकिन अब इस अफवाह को विराम देते हुए एक कई जानकारी सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इतनी है प्राइज मनी
रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन के विनर को 1 करोड़ रुपए नहीं बल्कि 40 लाख रुपए ट्रॉफी के साथ दिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर फैन क्लब से शेयर की गई एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है कि शो की प्राइज मनी 50 लाख रुपए हैं।

View post on Instagram


10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हुए पारस
विनर को मिलने वाली 50 लाख की प्राइज मनी में से पारस को 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर होने का मौका दिया गया और वो पैसे लेकर चले गए। मतलब अब विनर को 40 लाख रुपए ही मिलेंगे।


ये हैं फाइनलिस्ट
बता दें कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और शहनाज गिल टॉप 6 फाइनलिस्ट थे। खबरों की मानें तो आरती सिंह का सफर फाइनल से पहले खत्म हो चुका है और वहीं पारस कुछ पैसे लेकर शो छोड़ चुके हैं। अब 4 फाइनलिस्ट बचे हैं।