सलमान खान का सबसे विवादित शो बिग बॉस के 15वें का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि शो शुरू होने की डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट की मानें तो शो टीवी पर अगले महीने 3 अक्‍टूबर से शुरू होगा। हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो भी जारी किया है। 

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का सबसे विवादित शो बिग बॉस के 15वें का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि शो शुरू होने की डेट सामने आ गई है। हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रोमो जारी किया है। वीडियो शेयर कर बताया है कि 15 वां सीजन जल्‍द आने वाला है और ये सीजन हर बार की तरह टीवी पर ही आएगा। मेकर्स ने ये भी बताया है कि इस बार शो में क्या-क्या शामिल होगा। प्रोमो शेयर कर ल‍िखा- अगर पहुंचना है बिग बॉस के घर तो करना होगा ये जंगल पार। क्‍या आप तैयार हैं एक संकट भरे सीजन के लिए? प्रोमो में सलमान नजर आ रहे हैं और वे एक जंगल में दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शो की थीम जंगल होगी। प्रोमो में सलमान का लुक और स्‍टाइल काफी डिफरेंट दिख रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इस दिन शुरू होगा शो
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी के दो कंटेस्‍टेंट्स सलमान के बिग बॉस 15 में जाएंगे। टेलीचक्‍कर की एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस 15 टीवी पर अगले महीने 3 अक्‍टूबर से शुरू होगा। ये सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे आएगा जबकि शनिवार और रविवार को ये 9 बजे आएगा।


करन जौहर होस्ट कर रहे बिग बॉस ओटीटी
आपको बता दें कि फिलहाल करन जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को शुरू हुए 3 हफ्ते गुजर चुके हैं। शो अभी 3 हफ्ते और चलेगा और फिनाले के बाद सलमान खान इसे टीवी पर लेकर जाएंगे। अभी तक उर्फी जावेद, रिद्धिमा पंडित, जीशान खान और करननाथ को घर से बेघर कर दिया गया। शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए सेलिब्रिटीज को बुलाया जा रहा है। हाल ही में सनी लियोनी शो में नजर आई थी। फिलहाल टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा घरवालों के साथ है।