सिद्धार्थ के इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'शुक्ला को क्या हो गया है। ये प्यार वाले ट्रेक पर कैसे आ गए।'

मुंबई. बिग बॉस के 13वें सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला घर के सभी सदस्यों के लिए हॉट टॉपिक बने हुए थे। लेकिन इन दिनों घर में सिद्धार्थ के बिहेवियर में घर के सदस्यों के साथ बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। दरअसल, ये बदलाव तब से देखने के लिए जब से दोवोलीना के साथ सिद्धार्थ की लव कामिस्ट्री शुरू हुई। अब कलर्स टीवी के ट्विटर अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इसमें सिद्धार्थ रश्मि से प्यार का सवाल पूछते नजर आते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिद्धार्थ ने रश्मि से पूछा ये सवाल 

दरअसल, रविवार को वीकेंड का वार में सलमान घर के सदस्यों को एक टास्क देंगे, जिसमें जवाब में ना बोलने पर लड़कों की वैक्सिंग की जाएगी। इस बीच सिद्धार्थ और देवोलीना के बीच रोमांस देखने के लिए मिलता है और देवो सिद्धार्थ की गोद में बैठकर उनके हाथों की वैक्सिंग करती हैं। इसके बाद एक-एक करके सलमान सभी सदस्यों को बुलाते हैं और सवाल करते हैं। आखिरी में एक्टर रश्मि को बुलाते हैं और जब सलमान की सवाल पूछकर छुप होते हैं तो सिद्धार्थ उनसे कहते हैं कि उन्हें रश्मि से एक सवाल पूछना है तो इस पर भाईजान कहते हैं कि 'हां पूछो।' इस दौरान सिद्धार्थ रश्मि से पूछते हैं कि क्या वो उनसे प्यार करती हैं? सिद्धार्थ के इस सवाल पर रश्मि का रिएक्शन देखने के लायक होता है। 

View post on Instagram

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन

सिद्धार्थ के इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, 'शुक्ला को क्या हो गया है। ये प्यार वाले ट्रेक पर कैसे आ गए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शुक्ला जी मजे ले रहे हैं।' इसके साथ ही बहुत से ऐसे यूजर हैं, जिनका कहना है कि सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में वे सिर्फ शहनाज गिल को देखना चाहता हैं। वो एक सीधी-साधी और सधी हुई लड़की हैं। रश्मि और देवोलीना अच्छी नहीं हैं। अब ऐसे में देखना ये होगा कि क्या रश्मि देसाई और देवोलीना के साथ सिद्धार्थ के रिश्त सुधर पाते हैं या नहीं।