सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' का सीक्वल जल्द शुरू होने वाला है। भाई सुशांत का शो दोबारा शुरू होने पर उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह बेहद खुश है और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में शो और स्टारकास्ट के लिए इमोशनल मैसेज लिखा है। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' का सीक्वल जल्द शुरू होने वाला है। एकता कपूर इस शो में सुशांत की जगह शहीर शेख लीड एक्टर का रोल प्ले करेंगे। भाई सुशांत का दोबारा शुरू होने पर उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह बेहद खुश है और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में शो और स्टारकास्ट के लिए इमोशनल मैसेज लिखा है। उन्होंने शाहीर शेख और अंकिता लोखंडे की एक फोटो शेयर कर लिखा- मुझे बहुत खुशी है कि शो दोबारा शुरू हो रहा है। पवित्र रिश्ता को पूरी टीम को बधाई। वहीं, उन्होंने अंकिता के एक फोटो शेयर कर लिखा- पवित्र रिश्ता की सफलता के लिए मैं दुआएं करती हूं। 

View post on Instagram
 


एकता कपूर की कंपनी ने की घोषणा
एकता कपूर की कंपनी आल्ट बालाजी टेली फिल्म्स ने पवित्र रिश्ता-2 का हाल ही में ऐलान किया था। एकता कपूर ने फोटो शेयर कर लिखा था- कभी-कभी बेहद सिंपल जिंदगियों में हमें असाधारण लव स्टोरीज मिल जाती हैं। मानव और अर्चना की असाधारण लव स्टोरी के गवाह बनिए। वहीं, अंकित लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर अपने लुक की एक फोटो शेयर की है। 


सोशल मीडिया पर हुआ विरोध
बता दें कि सुशांत सिंह की जगह शाहीर शेख को मानव के रोल में देखने के लिए उनके फैन्स तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर #BoycottPavitraRishta2 जमकर ट्रेंड हुआ था। सुशांत के फैन्स शो का बायोकॉट करने की मांग कर रहे हैं और ज्यादातर का कहना है कि वे मानव के रोल में सुशांत के अलावा किसी को भी देखना नहीं चाहते है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं पवित्र रिश्ता और सुशांत सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं। मानव देशमुख मेरा फेवरेट कैरेक्टर है और इस किरदार के लिए सुशांत की जगह कोई नहीं ले सकता। हमारा मानव सिर्फ सुशांत सिंह है। बता दें कि बता दें कि सुशांत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। हालांकि, इस मामले में सुशांत के परिजनों ने एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई पर इल्जाम लगाए थे।