बता दें कि तेजस्वी प्रकाश विवादित टीवी शो 'पहरेदार पिया की' में खुद से 14 साल छोटे चाइल्ड आर्टिस्ट अफान खान के साथ काम कर चुकी हैं। शो में 18 साल की लड़की की 10 साल के लड़के से रोमांस वाले कॉन्सेप्ट पर काफी बवाल हुआ था।

मुंबई। टीवी शो 'स्वरागिनी' से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश मुसीबत में पड़ गई हैं। दरअसल, हैकर्स ने तेजस्वी प्रकाश के वाट्सएप अकाउंट को हैक कर लिया है। तेजस्वी के मुताबिक, उनका अकाउंट पूरी तरह हैक हो चुका है और इसका इस्तेमाल अश्लील वीडियो कॉल्स के लिए किया जा रहा है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी साइबर सेल में शिकायत नहीं की है। बता दें, कुछ दिनों पहले 'कर्ण संगिनी' के एक्टर आशिम गुलाटी का भी व्हाट्सएप हैक हो गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

हैकर ने शूटिंग पर किया अश्लील कॉल : 
तेजस्वी के मुताबिक, जिस हैकर ने उनका फोन हैक किया है वह उनके कॉन्टैक्ट नंबर्स पर लिंक शेयर कर कोड की डिमांड करता है। कोड मिलते ही वह उन्हें अश्लील वीडियो कॉल शुरू कर देता है। तेजस्वी ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके पास इस तरह का अश्लील वीडियो कॉल आया था।

View post on Instagram

तेजस्वी के दोस्तों को भी किया अश्लील वीडियो कॉल : 
तेजस्वी ने बताया कि हैकर उनके दोस्तों को भी वीडियो कॉल कर रहा है। तेजस्वी ने कहा कि जो लोग मुझे नजदीक से जानते हैं वो तो मेरे साथ हैं, लेकिर जिनसे मेरा प्रोफेशनल रिलेशन्स है, वो इस बारे में क्या सोचेंगे? इस घटना से मेरी इमेज पर बुरा असर पड़ेगा। 

View post on Instagram

पर्दे पर 10 साल के लड़के के साथ रोमांस कर चुकीं तेजस्वी : 
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश विवादित टीवी शो 'पहरेदार पिया की' में खुद से 14 साल छोटे चाइल्ड आर्टिस्ट अफान खान के साथ काम कर चुकी हैं। शो में 18 साल की लड़की की 10 साल के लड़के से रोमांस वाले कॉन्सेप्ट पर काफी बवाल हुआ था, जिसकी वजह से यह शो 43 दिन में ही बंद करना पड़ा था। 

इस वजह से बंद करना पड़ा था शो : 
सीरियल में जब हनीमून वाला सीक्वेंस शूट किया गया था तभी से विवाद शुरु हो गया था। बाद में जब एपिसोड्स में 10 साल के लड़के और 18 की लड़की के बीच रोमांटिक सीन्स दिखाए गए तो शो में कॉन्ट्रोवर्सी शुरु हो गई थी। बात यहीं खत्म नहीं हुईं, सीरियल में कई आपत्तिजनक डायलॉग्स भी थे, जिससे एक दर्शक वर्ग नहीं चाहता था कि यह सीरियल प्रसारित हो। सीरियल में प्रिंस कुंवर रतन का रोल अफान खान ने, वहीं 18 साल की राजकुमारी दिया सिंह का रोल तेजस्वी प्रकाश ने प्ले किया था।