वीडियो में कपिल शर्मा की शर्ट के बाहों की बाजू को अर्चना को फोल्ड करता देख यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी।

मुंबई. 'द कपिल शर्मा शो' कॉमेडियन हमेशा से ही सभी को खूब हंसाते आए हैं। जितना हंसी मजाक वे सभी के साथ सेट पर करते रहते हैं उतना ही वे सेट के पीछे भी लोगों से मजाक-मस्ती करते हैं। दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया इसमें वे शो की गेस्ट अर्चना पूरन सिंह के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन मजाक-मजाक में वे अनिल कपूर का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद एक यूजर उन पर भड़क उठा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा है वीडियो

दरअसल, वीडियो में कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह से अपनी शर्ट की बाजू को फोल्ड करवाते नजर आ रहे हैं। साथ ही कहते दिखाई दे रहे है कि एक बार अनिल कपूर ने भी उनकी टी-शर्ट प्रेस की थी। इसके बाद अर्चना उनसे कहती हैं कि अगर एक्टर सुन लेंगे तो बहुत मारेंगे। इनके इस वीडियो को देखकर एक यूजर भड़क गया। उसने लिखा, 'आप मजाक-मजाक में कभी अपनी लाइन क्रॉस कर जाते हो, जो नहीं करनी चाहिए। अनिल कपूर जी सीनियर एक्टर हैं। आपको अपने उनसे माफी मांगनी चाहिए।' 

View post on Instagram

अर्चना को यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी 

वीडियो में कपिल शर्मा की शर्ट के बाहों की बाजू को अर्चना को फोल्ड करता देख यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। एक यूजर ने लिखा, अरे फनी वनी कुछ नहीं हैं, अर्चना जी को शो में रखना है इसलिए इतना सब कुछ चापलूसी करती रहती हैं। डर है निकाल ना दें। दूसरे ने लिखा, 'ये दिन आ गए अर्चना मैम के।' इसी तरह कई सारे कमेंट्स उन्हें लेकर किया जा रहा है।


View post on Instagram
View post on Instagram