वीजे दिव्या अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल का बुधवार को कोरोनावायरस के चलते निधन हो गया। दिव्या ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम दी। उन्होंने  पापा के साथ वाली फोटो शेयर इमोशनल मैसेज लिखा। दिव्या ने लिखा- आप मेरे साथ हमेशा हैं। आई लव यू पापा। रेस्ट इन पीस। बता दें कि दिव्या के पिता कुछ हफ्तों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। नेहा धूपिया ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- दिव्या आपकी इस अपूरणीय क्षति के लिए मुझे बेहद खेद है। आपको प्यार, मजबूत बने रहना। एकता कपूर ने लिखा- बहुत दुख की बात है। मेरी श्रद्धाजंलि, मजबूत बने रहना। 

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और वीजे दिव्या अग्रवाल (divya agarwal) के पिता संजय अग्रवाल का बुधवार को कोरोनावायरस के चलते निधन हो गया। दिव्या ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम दी। उन्होंने पापा के साथ वाली फोटो शेयर इमोशनल मैसेज लिखा। दिव्या ने लिखा- आप मेरे साथ हमेशा हैं। आई लव यू पापा। रेस्ट इन पीस। बता दें कि दिव्या के पिता कुछ हफ्तों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब होता जा रही थी। वह दिल की बीमारियों से भी जूझ रहे थे और तकरीबन एक महीने तक कोरोना से लड़ने के बाद आखिरकार बुधवार को उनका निधन हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


दिव्या अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स से पिता के लिए दुआ करने की बात कहती थीं। कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि सबसे पहले उनके भाई प्रिंस को कोरोना हुआ था और फिर उनके माता-पिता इससे संक्रमित हो गए। उनके पिता की कोरोना से जंग हारने की खबर पर एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद ने भी शोक जताया है। 

View post on Instagram


नेहा धूपिया ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- दिव्या आपकी इस अपूरणीय क्षति के लिए मुझे बेहद खेद है। आपको प्यार, मजबूत बने रहना। एकता कपूर ने लिखा- बहुत दुख की बात है। मेरी श्रद्धाजंलि, मजबूत बने रहना। एकता के अलावा अली गोनी, आर्य बब्बर, निवेदिता बसु सहित केई सेलेब्स ने भी श्रद्धांजलि दी।

View post on Instagram