टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) सोशल मीडिया के जरिए हर एक बात फैंस तक पहुंचा रही हैं। वे हर छोटी से छोटी चीजें शेयर कर रही हैं। हाल ही में अपने बालों संग खेलते हुए अंकिता ने कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से कुछ ऐसा पूछ लिया है कि कुछ लोग हैरान हो गए हैं। शेयर की फोटोज में वे गुलाबी रंग की टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हैं और वो अपने बालों के साथ खेलते हुए ढेर सारे पोज दे रही हैं। 

मुंबई. कोरोना (corona) लॉकडाउन से ही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) सोशल मीडिया के जरिए हर एक बात फैंस तक पहुंचा रही हैं। वे हर छोटी से छोटी चीजें शेयर कर रही हैं। हाल ही में अपने बालों संग खेलते हुए अंकिता ने कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से कुछ ऐसा पूछ लिया है कि कुछ लोग हैरान हो गए हैं। शेयर की फोटोज में वे गुलाबी रंग की टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हैं और वो अपने बालों के साथ खेलते हुए ढेर सारे पोज दे रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इन फोटोज को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन लिखा- छोटे बाल या बड़े बाल...? साथ ही उन्होंने इस कैप्शन के साथ ये भी बता दिया है कि वो काफी कन्फ्यूजन में हैं। फोटोज देखने के बाद फैंस उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वो बालों को छोटा ना करें। फैन्स का कहना है कि लंबे बालों में वे बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अंकिता को एक बार अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट जरूर करना चाहिए।

View post on Instagram


बीते हफ्ते अंकिता ने मंगेतर विक्की जैन की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने लाल रंग की बांधनी साड़ी में अपनी ढेर सारी फोटोज शेयर की थी। हाल ही में अंकिता ने सोशल मीडिया पर विक्की से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा- तुम्हारे लिए मेरी भावनाओं को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। एक चीज जो हम दोनों को एक साथ देखकर मेरे जेहन में आती है वो ये क‍ि मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में मेरे दोस्त, पार्टनर और सोलमेट के तौर पर भेजा।

View post on Instagram


बता दें कि सुशांत की मौत के बाद अंकिता अंदर से टूट गई थीं। उस वक्त उन्होंने सुशांत की बहनों को तो हौसला दिया और उनका सहारा व‍िक्की बने। व‍िक्की ने अंकिता की हर बात पर सोशल मीड‍िया के जर‍िए अपनी हामी भरी। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद विकी को सोशल मीडिया पर लगातार नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद विकी ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है ताकि कोई भी उनकी पोस्ट पर कोई कमेंट ना कर पाए।

View post on Instagram