टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सूत्र का कहना हैं कि करीब 3 महीने पहले श्वेता के पति अभिनव कोहली ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप था कि श्वेता उन्हें उनके 4 साल के बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही है। इस याचिका में श्वेता पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया और लिखा गया कि उन्होंने अभिनव के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के लिए ब्रिटिश वीजा बनवाया था।रिपोर्ट्स की मानें तो 1 मार्च को श्वेता के खिलाफ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन ने धारा 467, 468, 417, 418, 463 और 465 के तहत एक FIR दर्ज की है।

मुंबई. टीवी मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (shweta tiwari) की पर्सनल लाइफ में परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 1 मार्च को श्वेता के खिलाफ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन ने धारा 467, 468, 417, 418, 463 और 465 के तहत एक FIR दर्ज की है। ये धाराएं जालसाजी के लिए हैं और इनमें से धारा 467 के तहत आजीवन कारावास (14 वर्ष) की सजा है। सूत्र का कहना हैं कि करीब 3 महीने पहले श्वेता के पति अभिनव कोहली ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप था कि श्वेता उन्हें उनके 4 साल के बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही है। इस याचिका में श्वेता पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया और लिखा गया कि उन्होंने अभिनव के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के लिए ब्रिटिश वीजा बनवाया था। बांद्रा कोर्ट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पीबी येरलेकर ने बीकेसी पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सूत्र का कहना है कि श्वेता, रेयांश को अभिनव से दूर करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वे अभिनव को बिना बताए रेयांश का UK वीजा बनवाना चाहती थीं ताकि उसे कुछ महीनों के लिए लंदन ले जा सकें। उस वक्त रेयांश की उम्र महज 3 साल थी। इसलिए वीजा के कागजात पर पिता का NOC चाहिए था। श्वेता ने NOC पर अभिनव के फर्जी हस्ताक्षर किए थे। पता चलते ही अभिनव ने ब्रिटिश वीजा डिपार्टमेंट को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी। हालांकि, तब तक वीजा बन चुका था। मुंबई के अधिकारियों ने जब इसकी जांच पड़ताल की तो श्वेता ने फर्जी हस्ताक्षर की बात कबूल की और फिर रेयांश का वीजा रद्द हो गया।