टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस रुचा हसब्न‍िस के पिता का निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट आई थी, जिसमें पता चला था कि उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पिता ने कोरोना को हरा दिया था।

मुंबई. टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस रुचा हसब्न‍िस के पिता का निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट आई थी, जिसमें पता चला था कि उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पिता ने कोरोना को हरा दिया था। लेकिन अन्य कारणों के चलते अब उनका निधन हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रुचा ने पिता को ऐसे दी अंतिम विदाई 

रुचा के पिता ने 8 अगस्त को अपनी आखिरी सांस ली थी। पिता की याद में रुचा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने आसमान की एक फोटो शेयर की, जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'डैडी, मैं आपको सितारों के उस पार देखूंगी। अब आप शांति से सो जाएं डैडी, 8.8.20.'

View post on Instagram

पिता के जल्दी ठीक होने के लिए लोगों से की थी दुआ की अपील 

2 अगस्त को रुचा हसब्न‍िस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता की तबियत के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने लिखा था कि 'मेरे पिता ने कोरोना को हरा दिया है, लेकिन अभी वो लंग्स की रिकवरी के लिए जंग लड़ रहे हैं। मैं आप सभी से दरख्वास्त करती हूं कि उन्हें अपनी दुआओं में रखें और आशा करें कि वो जल्द ठीक होंगे। आप सभी अपना ध्यान रखें।'

View post on Instagram

इन स्टार्स ने किया था रिएक्शट

इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के बहुत से एक्टर्स जैसे अदा खान संग अन्य ने कमेंट कर रुचा के पिता के लिए दुआ की थी। दुर्भाग्यवश रुचा के पिता अब दुनिया में नहीं रहे। बता दें, साल 2020 टीवी और बॉलीवुड के सितारों के लिए काफी बुरा जा रहा है। इस साल कई स्टार्स को इंडस्ट्री ने खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। वहीं, कई स्टार्स ने अपने करीबियों को अलविदा कहा है। बता दें कि रुचा, सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में राशि मोदी का किरदार निभाती थीं।