टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कांची सिंह (Kanchi Singh) कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।  इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। कांची भोपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। बता दें कि कांची सिंह कुछ समय पहले ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियो में थीं। कांची के अलावा उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दूसरी ओर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने चिंता जताते हुए कहा- अब डर लग रहा है।

मुंबई। टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कांची सिंह (Kanchi Singh) कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। कांची भोपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। बता दें कि कांची सिंह कुछ समय पहले ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियो में थीं। कांची के अलावा उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल आदित्य और श्वेता होम क्वारेंटाइन हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांची सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की बात बताई। कांची सिंह ने लिखा- मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है और घर में आइसोलेट हूं। मैं सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हूं। मैं लोगों से कहना चाहूंगी कि जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो बाहर न निकलें। हम सभी को भीतर रहने की जरूरत है, तभी हम इस वायरस से मुकाबला कर पाएंगे। वहीं आदित्य नारायण ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दुर्भाग्य से मैं और मेरी वाइफ कोविड पॉजिटिव हो गए हैं और फिलहाल क्वारेंटाइन हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

View post on Instagram

बता दें कि इससे पहले अनुपमा की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। रुपाली को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। रुपाली के पॉजिटिव आने के बाद अब अनुपमा की टीम के बाकी लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट भी जल्द आने वाली है। बता दें कि इससे पहले इसी सीरियल में काम करने वाले आशीष मेहरोत्रा भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सीरियल में आशीष रुपाली गांगुली के बड़े बेटे का किरदार निभाते हैं।

कुछ दिनों पहले शो में अनुपमा के दूसरे बेटे पारस कलनावत भी पॉजिटिव पाए गए थे। पारस फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं। टीवी स्टार्स की बात करें तो कुछ दिनों में अमर उपाध्याय, प्रियाल महाजन, मोनालिसा, मंदार चंद्रावकर, मयूर वाकाणी समेत कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में कोरोना का बहुत तेजी से बढ़ रहा है। टीवी ही नहीं, बल्कि फिल्मों में काम करने वाले कई बड़े सेलेब्रिटी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

इसी बीच पिछले दिनों संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के कोरोना पॉज‍िट‍िव होने के बाद आलिया भट्ट भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। आल‍िया के कोरोना पॉज‍िट‍िव होने पर उनकी मां सोनी राजदान बेहद चिंतित हैं। सोनी राजदान ने लोगों को इस संक्रमण से सावधान रहने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक कव‍िता ट्वीट करते हुए लिखा- ये कोई आम लहर नहीं है...ये हर जगह है...हमारे घर में, हमारे बालों में...मुझे अब डर लग रहा है। ये कोई आम लहर नहीं है...ये हर जगह है...पता नहीं हम कैसे बचेंगे...हम कैसे खुद को सुरक्ष‍ित रखें...यहां-वहां हर जगह से...ये हर जगह है, हर जगह।


अब तक ये सेलेब्स आ चुके कोरोना की चपेट में :
बॉलीवुड में अब तक कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें बच्चन फैमिली से अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा वरुण धवन, कृति सेनन, नीतू कपूर, कार्तिक आर्यन, संजय लीला भंसाली, मनोज वाजपेयी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, सतीश कौशिक, बप्पी लहरी, आशीष विद्यार्थी, कनिका कपूर, किरण कुमार, जोया मोरानी मोहिना सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर सेलेब्स कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।