टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का बीते दिन 25वां बर्थडे था। उन्होनें अपने बर्थडे को मनाया लेकिन देखते-देखते ही उनकी खुशियां मातम में बदल गई। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर ही अपने दादाजी को खो दिया।

मुंबई. टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का बीते दिन 25वां बर्थडे था। उन्होनें अपने बर्थडे को मनाया लेकिन देखते-देखते ही उनकी खुशियां मातम में बदल गई। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर ही अपने दादाजी को खो दिया। इस वजह से शिवांगी बहुत दुखी हैं। दादाजी के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन्मदिन पर परिवार से मिला था सरप्राइज 

दरअसल, अपने जन्मदिन के दिन शिवांगी बहुत खुश थीं। उन्हें अपने परिवार की तरफ से सरप्राइज मिला था, जिसका वीडियो भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया था। शिवांगी बर्थडे के दिन अपने फैंस के साथ लाइव के जरिए जुड़ने भी वाली थीं, लेकिन उन्होंने फैंस को बताया था कि कुछ निजी कारणों की वजह से वो लाइव नहीं आ सकेंगी। इसके लिए शिवांगी ने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा था, 'मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'

शिवांगी ने किया खुलासा 

वहीं, अब शिवांगी ने इस निजी कारण का खुलासा किया और इस खुलासे ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। जन्मदिन के ही दिन शिवांगी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शिवांगी जोशी के दादाजी का निधन हो गया है। शिवांगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'दुर्भाग्यवश कल ही मैंने अपने दादाजी को खो दिया है। भगवान करे कि वे इस वक्त मुस्कुरा रहे हों और ऊपर से हमारी ओर देख रहे हों।'

कान्स में डेब्यू करने वाली थीं शिवांगी 

बता दें कि शिवांगी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। शिवांगी पुष्पेंद्र सिंह की आगामी फिल्म 'अवर ओन स्काई' के प्रमोशन के चलते कान्स में डेब्यू करने वाली थीं। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 मई से 23 मई 2020 को होने वाला था, जो कोरोमा महामारी की भेंट चढ़ गया और स्थगित कर दिया गया।

गौरतलब है कि शिवांगी जोशी छोटे पर्दे की काफी मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। शिवांगी ने टेलीविजन धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाई। इस सीरियल में शिवांगी नायरा की भूमिका निभा रही हैं। शिवांगी की फैन फॉलोइंग भी काफी है। सीरियल में नायरा और कार्तिक की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।