टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के फैंस के लिए गुडन्यूज है। 1 महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे अब ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। वे ठीक होने के बाद इतनी खुश है कि उनके आंसू छलक गए। उन्होंने लिखा- आखिरकार एक महीने बाद हम लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए। हम सभी एम्स ऋषिकेश के सभी डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आज हम अपने देश के डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के काम को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

मुंबई. कोरोना की दहशत देश-दुनिया से खत्म ही नहीं हो रही है। रोज इस वायरस की चपेट में आमजनों के साथ सेलेब्स भी आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान सेलेब्स अपना पूरा ध्यान रख रहे हैं। बता दें कि टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के फैंस के लिए गुडन्यूज है। 1 महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे अब ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। वे ठीक होने के बाद इतनी खुश है कि उनके आंसू छलक गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


शुक्रिया अदा किया
मोहिना ने ये खुशखबरी एक फोटो शेयर की दी है। उन्होंने लिखा- आखिरकार एक महीने बाद हम लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए। हम सभी एम्स ऋषिकेश के सभी डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आज हम अपने देश के डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के काम को सेलिब्रेट कर रहे हैं।


सेवा के लिए आभारी है- मोहिना
उन्होंने आगे लिखा- मेरी जिंदगी में मैं कुछ अद्भुत डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ से मिली हूं। लोगों के दर्द को कम करने के लिए उनके द्वारा की गई सच्ची कोशिश की मैं शुक्रगुजार हूं। मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि सभी डॉक्टर्स हर ग्रुप के और धर्मों के लोगों की यूं ही मदद करें। लोगों का डॉक्टर्स में बहुत विश्वास होता है। हम हमेशा डॉक्टरों से उम्मीद करते हैं कि वे लोगों की निस्वार्थ भाव के साथ देखभाल करें। मैं सभी निस्वार्थ, ईमानदार, मेहनती डॉक्टरों को नेशनल डॉक्टर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। आपकी सेवा के लिए आपके आभारी हैं।

View post on Instagram


पूरे परिवार को हो गया था कोरोना
बता दें कि मोहिना के साथ उनका पूरा परिवार भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जहां वो कोरोना के बारे में बात करते हुए रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा था- ये मेरे लिए थकाने वाला अनुभव है और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। इसका असर मेरी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया था कि सबसे पहले उनकी सास बीमार हुई थीं, लेकिन तब घर में सबको लगा कि ये नार्मल फ्लू है। बाद में टेस्ट करवाया गया तो वे कोरोना पॉजिटिव निकलीं।