टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस शो के नए एपिसोड्स की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शो में नायरा और कार्तिक यानी शिवांगी जोशी और मोहसीन खान की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो में कपल ने कोरोना के कहर के बीच रोमांस करने के लिए भी अनोखी जुगाड़ लगाते नजर आएंगे। कार्तिक और नायरा के बीच की अंडरस्टैंडिंग और केमेस्ट्री कितनी क्यूट होगी, ये वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है। नायरा ने कार्तिक के साथ रोमांस करने के लिए मास्क पहन रखा है। 

मुंबई. कोरोना लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि इस शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


रोमांस करने लगाई जुगाड़
शो में नायरा और कार्तिक यानी शिवांगी जोशी और मोहसीन खान की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो में कपल ने कोरोना के कहर के बीच रोमांस करने के लिए भी अनोखी जुगाड़ लगाते नजर आएंगे। कार्तिक और नायरा के बीच की अंडरस्टैंडिंग और केमेस्ट्री कितनी क्यूट होगी, ये वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है। नायरा ने कार्तिक के साथ रोमांस करने के लिए मास्क पहन रखा है। 

View post on Instagram


हफ्तेभर पहले शुरू हुई थी शूटिंग
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी सहित लगभग सभी कलाकारों ने बीते हफ्ते से ही सीरियल की शूटिंग शुरू की थी। शूटिंग के दौरान कोरोना से जुड़ी हर गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा गया है। राजन शाही ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि नए एपिसोड्स की शुरुआत एक नए ट्विस्ट के साथ की जाएगी। नए एपिसोड में दर्शकों को नायरा और कार्तिक के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखने वाली है। 

View post on Instagram