26 नवंबर, मंगलवार को अगहन मास की अमावस्या है। ज्योतिष में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अमावस्या पर किए गए उपाय जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं।

उज्जैन. अमावस्या के उपायों से परेशानियां दूर हो सकती हैं और कार्यों में सफलता मिल सकती है। जानिए इस दिन कुंडली के दोष दूर करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सूर्यास्त के बाद हनुमान मंदिर में तेल का दीपक जलाएं और श्रीराम नाम का जाप 108 बार करें।
2. भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और भगवान के दर्शन करके मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप 108 बार करें। विष्णु भगवान को केले का और हलवे का भोग लगाएं।
3. किसी मंदिर जाएं और ध्वज यानी झंडे का दान करें। मिठाई का भोग लगाएं और मंदिर में ही भक्तों को बांटें।
4. शिवजी के सामने दीपक जलाएं और ऊँ सांब सदा शिवाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।
5. पीपल के नीचे दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। भगवान से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
6. किसी मंदिर में सवा किलो चावल का दान करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
7. सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाएं।
8. घर के मंदिर में कर्पूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है।