हिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन की मान्यता बहुत पुरानी है। विभिन्न संकेतों के माध्यम से शकुन-अपशकुन के बारे में जाना जा सकता है।

उज्जैन. इन संकेतों का माध्यम सपने भी हो सकते हैं या कुछ और भी। कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं, जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं। आवश्यकता है बस उन संकेतों को समझने की। दीपावली (27 अक्टूबर) के अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो लक्ष्मी (धन) आगमन के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं। ये संकेत इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेलियों में लगातार खुजली हो तो समझ लेना चाहिए कि उसे धन लाभ होने वाला है।
2. किसी से लेन-देन करते समय पैसा हाथ से छूट जाए तो समझना चाहिए कि धन लाभ हो सकता है।
3. धन से संबंधित किसी काम पर जाते समय पीले कपड़े में कोई सुंदर स्त्री दिख जाए तो ये भी धन प्राप्ति का संकेत है।
4. गुरुवार को कुंवारी लड़की पीले कपड़ों में दिख जाए तो इसे भी धन लाभ का संकेत समझना चाहिए।
5. कहीं जाते समय नेवले द्वारा रास्ता काटना या नेवले का दिखना भी धन लाभ का संकेत होता है।
6. शुक्रवार को केसरिया रंग की गाय दिखा जाए तो समझना चाहिए कि कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
7. जो व्यक्ति सपने में मोती, मूंगा, हार, मुकुट आदि देखता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है।
8. सपने में जिसके दाहिने हाथ में सफेद रंग का सांप काट ले, उसे भी धऩ प्राप्ति के योग बनते हैं।
9. यदि कोई सपने में किसी को चेक लिखकर देता है तो उसे विरासत में धन मिलने की संभावना रहती है।
10. जो व्यक्ति सपने में पका हुआ संतरा व गेहूं देखता है, उसे जल्दी ही अतुल धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं।