11 अक्टूबर, सोमवार की रात से शनि (Shani Dev) मकर राशि में मार्गी हो गया है। यानी अब सीधी चाल से चलने लगा है। इसके पहले शनि वक्री स्थिति में था यानी टेढ़ी चाल से चल रहा था। शनि की सीधी चाल से कई लोगों का मुश्किल समय खत्म हो सकता है।

उज्जैन. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार शनि की चाल बदलने से देश-दुनिया की आर्थिक और राजनैतिक हालातों में बदलाव होते हैं। वराहमिहिर के ज्योतिष ग्रंथ बृहत्संहिता के मुताबिक शनि की चाल में बदलाव होने से वृश्चिक और सिंह राशि वालों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। इनके अलावा वृष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए भी समय ठीक-ठाक रहेगा। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शनि (Shani Dev) की चाल का अर्थव्यवस्था पर असर
पेट्रोल, सोना, चांदी, लोहे के दाम बढ़ने की संभावना है। उद्योग-धंधों में तेजी आ सकती है, लेकिन निर्माण के कामों में मंदी बनी रह सकती है। इसकी वजह यह है कि कारखानों पर शनि का प्रभाव रहता है। खाद्यान्न सामग्री के भावों में गिरावट आ सकती है। कृषि क्षेत्र में उन्नति और नए प्रयोग देखे जा सकते हैं।

शनि (Shani Dev) की चाल का राजनीति पर असर
राजनीति से जुड़े लोगों में टकराव बढ़ सकता है, लेकिन कई क्षेत्रीय दलों का दबदबा भी बढ़ सकता है। सीमा पर तनाव बरकरार रह सकता है। पड़ोसी देशों जैसे चीन और पाकिस्तान से तनाव बढ़ सकता है।

शनि (Shani Dev) की चाल का न्याय व्यवस्था पर असर
शनि को न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है, इसलिए देश की न्याय प्रणाली और ज्यादा मजबूत हो सकती है। नए फैसले, नियम और कानून बनेंगे।

शनि (Shani Dev) से शुभ फल पाने के लिए ये उपाय करें
1.
शनि अपनी ही राशि यानी मकर में है। शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करें।
2. शनिदेव और हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
3. जरूरतमंद लोगों को खाना और कपड़ों का दान करें।
4. तेल, तिल, काले कपड़े, उड़द और चमड़े से बनी चीजों का दान करना चाहिए।
5. शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
6. शनिदेव की पूजा करते हुए ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

शनि की चाल परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

11 अक्टूबर से सीधी हुई शनि की चाल, क्या होगा आपकी लाइफ पर इसर असर?