23 फरवरी, रविवार को फाल्गुन मास की अमावस्या है। अमावस्या की रात में चंद्र नहीं दिखता, इस रात में अंधेरा अधिक रहता है। अंधेरा होने से नकारात्मकता ज्यादा बढ़ जाती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अमावस्या की रात घर में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर की जा सकती है। दीपक की रोशनी से अंधकार समाप्त होता है और सकारात्मकता बढ़ती है। जानिए अमावस्या की रात घर के आसपास किन खास जगहों पर दीपक जलाना चाहिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहली जगह
अमावस्या की रात घर के मंदिर में दीपक जलाएं। इस दीपक से घर में सकारात्मकता बढ़ती है और मन शांत रहता है।

दूसरी जगह
रविवार और अमावस्या के योग में सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में तुलसी के पास दीपक जलाएं। ध्यान रखें शाम के समय तुलसी को स्पर्श न करें और जल भी न चढ़ाएं। जल सुबह चढ़ाना चाहिए।

तीसरी जगह
घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

चौथी जगह
घर के आसपास सकारात्मकता बढ़ाने के लिए छत पर भी दीपक जलाना चाहिए। छत पर दीपक की वजह से अंधकार दूर रहेगा।

पांचवीं जगह
शाम को किचन में भी दीपक जलाना चाहिए। इससे पहले किचन की सफाई कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से किचन की पवित्रता बनी रहती है।