जिन घरों में गंदगी रहती है, साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां वास्तु दोष बढ़ते हैं। वास्तु दोषों की वजह से घर में रहने वाले लोगों के विचारों में नकारात्मकता अधिक रहती है।
इन पांच चीजों के धुएं से बढ़ती है सकारात्मकता
- घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए हर रोज घर में 5 पवित्र चीजों का धुआं कुछ देर के लिए फैलाना चाहिए। ये पांच चीजें हैं कर्पूर, देशी घी, चदंन, लोबान और गुग्गल।
- गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद सावधानी रखते हुए इस धुएं को घर में फैलाएं।
- ये पांचों ही चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है। सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और वास्तु दोषों का असर खत्म होता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- इसके धुएं से घर की दुर्गंध भी दूर होती है। ये पांचों चीजें बाजार में आसानी मिल सकती हैं। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

