फेंगशुई एक चाइनीज शब्द है जिसका अर्थ है वायु और जल। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। घरों का निर्माण किस प्रकार करें, कैसे घरों को सुंदर बनाएं, घरों में क्या-क्या सामान होना चाहिए ऐसी बातों के उत्तर मिलते हैं फेंगशुई में।

उज्जैन. फेंगशुई में ऐसी अनेक चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से आपकी पेरशानियां दूर हो सकती हैं जैसे- विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा। ऐसी ही एक और चीज है फेंगशुई का ऊंट।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिए ऑफिस में रखें ऊंट का शो-पीस
फेंगशुई के अनुसार, ऊंट की मूर्ति को ऑफिस और घर दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। जिनकी नौकरी या बिजनेस में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। उन्हें परेशानियों एवं विरोधियों के प्रभाव से बचने के लिए अपने ऑफिस में ऊंट रखना चाहिए।

घर में ऊंट का शो-पीस रखने से हो सकता है धन लाभ
घर में ऊंट का शो-पीस रखने से पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। अगर ऊंट का जोड़ा घर में रखा जाए तो तेजी से पैसे का फायदा भी हो सकता है। फेंगशुई के अनुसार, ऊंट का पॉजिटिव इफेक्ट तभी मिलता होता है, जब इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाए।

संघर्ष का प्रतीक है ऊंट
फेंगशुई के अनुसार, ऊंट संघर्ष का प्रतीक है। रेगिस्थान में एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए ऊंट सबसे अच्छा साधन है, साथ ही ये एक कुशल मार्गदर्शक का भी काम करता है। इसलिए फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट का शो-पीस लाइफ की कठिन परिस्थियों को पार लगाने में सहायक होता है।