धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

उज्जैन. अगर आपके पास ‌विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने का समय न हो तो सिर्फ 1 मंत्र बोलकर भी विष्णु सहस्त्रनाम के जाप का फल प्राप्त किया जा सकता है। ये मंत्र और इसके जाप करने की विधि इस प्रकार है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्र
नमोस्त्वनन्ताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषायशाश्वते, सहस्त्रकोटी युग धरिणे नम:।।

कैसे करें इस मंत्र का जाप?
- गुरुवार सुबह स्नान आदि करने के बाद विष्णुजी की पूजा करें।
- भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं, शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
- फल या गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं, भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
- इसके बाद कुशा के आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करें।
- मंत्र जाप के लिए तुलसी या चंदन की माला का उपयोग करें।