इस बार 27 अक्टूबर को देवी लक्ष्मी को मनाने का महापर्व दीपावली है। इस दिन देवी लक्ष्मी को मनाने के लिए विशेष पूजा की जाती है।

उज्जैन. मान्यता है कि जिन घरों में इस दिन सही तरीके से पूजा-पाठ कर लिया जाता है, वहां महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार कुछ चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से बचना चाहिए। वरना घर में नकारात्मकता और गरीबी बढ़ती है और देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता नहीं मिल पाती है। जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टूटे-फूटे बर्तन
अगर ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे वास्तु दोष बढ़ते हैं। टूटे-फूटे बर्तन की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है, गंदगी लगी रहती है। ऐसे बर्तनों में भोजन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसीलिए ये बर्तन घर में नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि टूटे-फूटे और बेकार बर्तनों की वजह से देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है।

खंडित मूर्तियां
खंडित यानी टूटी-फूटी मूर्तियां या शो-पीस घर में नहीं रखना चाहिए। अगर भगवान की मूर्ति खंडित हो जाए तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए, घर में नहीं रखें।

टूटा कांच
इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

बंद घड़ियां
वास्तु के अनुसार घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। अगर घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्यों की उन्नति रुकेगी। काम तय समय में पूरा नहीं हो पाएगा।

टूटी तस्वीर
अगर घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।

टूटे दरवाजे
यदि घर का कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। टूटे दरवाजों के कारण भी वास्तु दोष बढ़ता है।

फर्नीचर
घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, फर्नीचर में टूट-फूट लाइफ पर बुरा असर डालती है और यह आपकी आर्थिक परेशानियों का कारण भी हो सकता है।